जौनपुर सदर के पूर्व विधायक व कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन नदीम जावेद के द्वारा रामघाट के शवदाह गृह को अपने निजी धन से बनवाने के प्रस्ताव को आज संजय तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में जिलाधिकारी को देने पहुचे जहा पर उन्होन नदीम जावेद द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को जिला प्रसाशन को सौपा गया
इस दौरान युवा कांगेसी नेता सत्यवीर सिह सिह भी मौजूद रहे। पत्र मे नदीम जावेद ने लिखा की मैने विधायक रहते हुए रामघाट पर विभिन्न कार्य जैसे टीन शेड सडक एवं घाट के सुन्दरीकरण के कार्य अपने विधायक निधि के माध्यम से करवाया था उसी के बगल मेे शव दाह गृह भी था जिसमे जिले के विभिन्न स्थानो से लोग आकर गोमती के तट पर शव का दाह संस्कार करते है
पुराने शव दाह के टूटने की खबर हमे मिली। जिसके बाद मै अपने निजि धन से पुनः निर्माण कराना चाहता हू












