• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए अवश्य करे मतदान- बीएसए

Must vote for strong nation and strong democracy - BSA

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 22, 2022
in Jaunpur
0
मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए अवश्य करे मतदान- बीएसए
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए अवश्य करे मतदान- बीएसए
सिकरारा,संकल्प सवेरा(जौनपुर) विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए परिषदीय विद्यालय के महिला व पुरुष शिक्षकों ने मंगलवार को खानापट्टी गांव के जलपरी मैदान में क्रिकेट खेलकर लोगो को जागरूक किया। पुरुष व महिला शिक्षकों की टीम ने खेल के मैदान में जमकर चौका व छक्का लगाया। शहरी टीम पर ग्रामीण टीम भारी रहा। मैदान में जुटे लोग तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि एक अच्छी सरकार चुनने के लिए हमे पांच साल बाद मौका मिलता है। इसलिए इस मौका का फायदा सभी मतदाताओं को उठाना चाहिए। कहा कि मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है, हमे मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। बीएसए ने कहा कि मतदाता होने पर गर्व महसूस करें और अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपना अमूल्य वोट देकर अपना कर्तव्य निभाए।स्वयं मतदान करें और परिवार, समाज को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। बीईओ राजीव कुमार यादव की देखरेख में आयोजित मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान पति व समाजसेवी विनय सिंह ने फीता काटकर किया। पुरुषों की चार टीम व महिलाओं की दो टीम बनाई गई थी। पुरुषों के पहले मैच में निर्धारित दस ओवर में शहरी क्षेत्र की टीम ने 93 रनो का लक्ष्य दिया। निर्धारित लक्ष्य को ग्रामीण टीम के कप्तान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के प्रधानाध्यापक अमित सिंह की टीम के 6 ओवरो में ही आसानी के साथ हासिल कर लिया। शहरी टीम के कप्तान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष देशबंधु यादव थे। दूसरा मैच महिलाओं का हुआ। टास जीतकर शहरी टीम की कप्तान रीना सिंह ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित पांच ओवरों में उनकी तीन ने 20 रनों के लक्ष्य दिया। ग्रामीण क्षेत्र की टीम की कप्तान सीमा उपाध्याय की तीन ने लक्ष्य को बिना किसी विकेट खोए अंतिम ओवर में प्राप्त कर लिया। इसके बाद पुरुषों की सीनियर टीम का मुकाबला हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान कृपानिधि यादव की टीम ने 12 ओवरों में 110 रन का लक्ष्य दिया। जिसे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व शिक्षक कप्तान सुशील उपाध्याय की टीम ने आसानी से नौ ओवर में हासिल कर लिया।  फाइनल मुकाबला ग्रामीण सीनियर व जूनियर टीम के बीच हुआ। जिसमे सुशील उपाध्याय की टीम ने बाजी मारी। बीइओ व शिक्षक नेताओं ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मैच के अम्पायर भूपेंद्र सिंह मंगली, दीपक सिंह, जितेन्द्र सिंह, कृष्णा सिंह रहे। कमेंट्री ध्रुब यादव, शरद सिंह, सुनील सिंह ने किया। स्कोरर का काम अजय पाण्डेय व विनोद कुमार ने किया।
कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, मंजू पांडेय, राजीव सिंह लोहिया, राजू सिंह एआरपी सतीश सिंह, वीरेंद्र सिंह, शिवम सिंह, राकेश सिंह, नूपुर श्रीवास्तव, बबिता सिंह, शैलेश चतुर्वेदी, नूपुर श्रीवास्तव, उमा सिंह, अजय पांडे सुरेंद्र प्रजापति संतोष सिंह शैलेश सिंह देव राजीव उपाध्याय विनोद कुमार संदीप सिंह चंद्र प्रकाश सिंह मयेंद्र सिंह दीप प्रकाश अनुपम श्रीवास्तव सुनील सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

अपना दल के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने छोड़ा पार्टी का दामन

Next Post

कौशल विकास जीवन मे नितांत जरूरी है:राजीव

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कौशल विकास जीवन मे नितांत जरूरी है:राजीव

कौशल विकास जीवन मे नितांत जरूरी है:राजीव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

February 27, 2026
प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

February 27, 2026
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

February 27, 2026
प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

February 27, 2026
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

February 27, 2026
प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

February 27, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.