मल्हनी का चुनावी जंग अंतिम दौर में , सभी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
धनन्जय सिंह ने बढा़या सियासी तापमान ,
जौनपुर। मल्हनी के चुनावी अखाड़े में सियासी समीकरण बदलने लगे हैं। निर्दल चुनाव लड़ रहे बाहुबली धनंजय सिंह को अब मुस्लिमों का भी समर्थन मिलता दिख रहा है। शुक्रवार को जनसंपर्क के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धनंजय का खुलकर साथ दिया। इस दौरान धनंजय ने यही वक्त है जब जनता जाति, संप्रदाय से ऊपर उठकर अपना सेवक चुने।जिस क्रम में मल्हनी विधानसभा वि० ख० करंजाकला ग्राम सभा मझलीपट्टी में जनसंपर्क किया इनके साथ बृजेश सिंह प्रिंशू विधायक विधान परिषद् जौनपुर लगातार जनसम्पर्क कर रहे
जानकारों के मुताबिक अगर मुस्लिमों ने खुलकर धनंजय सिंह का साथ दिया तो दूसरी पार्टियों खासतौर से सपा और बसपा प्रत्याशियों की मुश्किल बढ़ सकती है। हालांकि क्षेत्र के मुस्लिमों का एक बड़ा वर्ग अब तक धनंजय के साथ रहा है। ऐसे में अगर दूसरे धड़े ने भी उन्हें समर्थन दे दिया तो धनंजय आसानी से बाजी मार सकते हैं। इसी के मद्देनजर उन्होंने मुस्लिम वर्ग के प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में वोट मांगें।
अल्पसंख्यकों का रोल होगा अहम
मल्हनी में तकरीबन 30 हजार मुस्लिम मतदाता है। इस बार के चुनाव में भी इनका रोल अहम माना जा रहा है। माना जाता है कि हर चुनाव में मुस्लिमों का वोट किसी एक पार्टी के पक्ष में ही जाता है। यही कारण है कि हर पार्टी की नजर इस वोटबैंक पर टिकी है।

मल्हनी विधानसभा सीट पूर्वांचल में खास महत्व रखती है, क्षत्रिय एवं यादव जाति के बाहुल्य के कारण इस सीट पर आपसी वर्चस्वकी जंग में ऊट किस करवट बैठता है यह देखने वाली बात होगी। लेकिन भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी दलों ने इस सीट को अपने—अपने कब्जे में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं भाजपा ने तो एक—एक कर सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया, अब मुख्यमंत्री का भी आगमन होने जा रहा है।













