रामपुर।थाना क्षेत्र के एक गाँव मे जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने अधेड़ को मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल परिजनो ने उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहाँ चिकिस्तको ने किया मृत घोषित सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रामपुर जमालापुर चौकी क्षेत्र के औरा गाँव के नई बस्ती निवासी विजय कुमार पुत्र रामू गौतम ने बताया मेरे पड़ोसी भगवानदास गौतम पुत्र रघुबीर से काफी दिनों से जमीनी विवाद में बटवारा के बाद जबरजस्ती पानी बहाने को लेकर भगवान दास तथा उसका लड़का रवि और पड़ोसी त्रिभुवन,राहुल,डॉक्टर,करिया,व घुरहू गुरुवार की रात साढ़े आठ मेरी बनी दीवाल को गिराने लगे मना करने पर मेरे पिता रामु 52 वर्ष को मारने पीटने लगे बीच बचाव करने पहुँचे भाई लक्ष्मण,भरत और बहन मनीषा को भी मारपीट कर घायल कर दिए घायलावस्था में रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ चिकिस्तको रामु को मृत घोषित कर दिया मनीषा व लक्ष्मण भरत को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिये।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बालेन्द्र यादव ने बताया तहरीर के आधार सम्बन्धित धारा मुकदमा पंजीकृत कर भगवानदास,त्रिभुवन व रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया











