सभासद व सहयोगी की गिरफ्तारी को लेकर दूसरे दिन भी नगरपालिका कर्मियों ने कार्य बहिष्कार
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर।नगर पालिका परिसर में बीते शुक्रवार की रात भाजपा सभासद सूर्य लाल जायसवाल द्वारा ड्यूटी पर तैनात नगर पालिका कर्मी के साथ किए गए दुर्व्यवहार की प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद भी मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने को लेकर नगरपालिका कर्मी आर-पार की जंग की घोषणा करने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्य का बहिष्कार करते हुए नगर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया ।
सोमवार को बैठक कर नगर पालिका कर्मियों ने अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपी सभासद एवं उसके सहयोगी को गिरफतार करने की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी।नगर पालिका कर्मियों के कार्य बहिष्कार के बाद नगर पालिका के सभी कर्मचारी एक जुट होकर कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए हैं जिसके कारण नगर की सफाई एवं पेयजलापूर्ति भी बाधित हो गई है ।
पीड़ित कर्मचारी राम जी पटेल के समर्थन में नगर पालिका के अधिकारी अवर अभियंता सिविल हरि जी वर्मा , अवर अभियंता जल शिवानंद वास्को राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल , बृज किशोर यादव ,ओमकार नाथ मिश्रा सफाई नायक होरी लाल ,शहजाद आलम,भरत लाल, गोपाल जी , दीपक रजक, चांद बाबू एवं समस्त पंप आपरेटर , नगर पालिका के विद्युत विभाग के साथ ही सफाई कर्मचारी एक जुट होकर कार्य का वहिष्कार कर दिया है ।












