मुंगरा पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा महोदय जौनपुर द्वारा एन0बी0डब्लू0 की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण व
दिशा निर्देशन में मुगराबादशाहपुर एसओ विवेक तिवारी व पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी भिन्न भिन्न वारंट से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तगण, सुबेदार प्रजापति पुत्र रामअधार प्रजापति निवासी बुढन्सापुर थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर सम्बन्धित माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट मु0न0 2607/22 धारा 323 भा0द0वि0 थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर, शिवशंकर यादव पुत्र रामजतन यादव निवासी बोडी
का पूरा थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर सम्बन्धित माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट मु0नं0 788/22 धारा 448/323/504 भा0द0वि0 थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर को नियमानुसार गिरफ्तारी कर थाना हाजा लाकर आवश्यक
विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में
उ0नि0 विवेक कुमार तिवारी ( थानाध्यक्ष) थाना मुगराबादशाहपुर, उ0नि0 कमलेश कुमार , उ0नि0 अनिल कुमार, हे0का0ओमप्रकाश मिश्रा ,का0गया प्रसाद पटेल आदि शामिल रहे।













