• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं थी सांसद Navneet Rana

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत पर धमकी देने का आरोप लगाने वाली अमरावती सांसद नवनीत राणा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। क्‍या आप जानते हैं मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया से निकल राजनीति तक कैसे पहुंच नवनीत राणा आइये उनके इस सफर पर डालते हैं एक नजर......

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 23, 2021
in Life Style
0
अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं थी सांसद Navneet Rana
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मुंबई, संकल्प सवेरा । मुंबई में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी  के घर के बाहर संदिग्‍ध कार में विस्‍फोटक मिलने के बाद से ये मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और महाराष्‍ट्र सरकार (Maharashtra Government) के गले की फांस बनता जा रहा है। इसे लेकर अमरावती की सांसद नवनीत कौर राणा ने शिवसेना  सांसद अरविंद सावंत  पर धमकी देने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि सांसद नवनीत राणा संसद पर सचिन वाझे केस को उठाया था। जिसके बाद अरविंद सावंत ने उन्‍हें धमकी दी, हालांकि अरविंद सावंत ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इससे इंकार किया है। बता दें कि सांसद नवनीत पहले भी शिवसेना पर आरोप लगाती रही हैं कि जब-जब वे शिवसेना के खिलाफ कुछ बोलती हैं उन्‍हें धमकी भरे पत्र मिलते हैं। नवनीत राणा का कहना है कि अगर एक महिला संसद में सुरक्षित नहीं है, तो वह महाराष्ट्र में कैसे सुरक्षित रह सकती है।

जानें कौन हैं नवनीत कौर राणा

नवनीत राणा ने शादी के बाद साल 2014 में  लोकसभा चुनाव में एनसीपी (NCP)के टिकट पर अमरावती सीट से चुनाव लड़ा लेकिन उन्‍हें पराजय का मुंह देखना पड़ा। सांसद नवनीत कौर राणा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय लड़कर जीत हासिल की थी। जिसके बाद कांग्रेस और एनसीपी ने उन्‍हें अपना समर्थन दिया था। इससे पहले नवनीत राणा एक मॉडल थी और पंजाबी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 2011 में  वह विधायक रवि राणा संग विवाह बंधन में बंध गई और इसके कुछ समय बाद ही राजनीति में आ गई।

नवनीत और रव‍ि राणा की पहली मुलाकात बाबा रामदेव के आश्रम में हुई थी। उसके बाद दोनों ने 2 फरवरी 2011 को एक सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर ली थी। इस विवाह समारोह में कुल 3162 जोड़े विवाह बंधन में बंधे थे। उस समय रवि राणा विधायक थे और इस वजह से दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी।  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, सुब्रत रॉय, बाबा रामदेव और विवेक ओबेरॉय भी इस शादी समारोह में शामिल हुए थे।

पांच भाषाएं जानती हैं नवनीत राणा

मुंबई में  3 जनवरी 1986 को जन्‍मी नवनीत कौर राणा पांच भाषाएं जानती हैं। वे मराठी, पंजाबी, तेलुगू, हिंदी और इंग्लिश बोल सकती हैं। 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ मॉडलिंग करने लगी थीं।  मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली नवनीत ने कई म्‍यूजिक एलबम में काम करने के बाद  फिल्मों की तरफ रुख किया और कन्नड़ फिल्म ‘दर्शन’ से करयिर को नया मोड़ दिया। इसके बाद उन्‍होंने तेलुगू फिल्‍मों के अलावा कन्‍नड़, मलयालम और पंजाबी फिल्‍मों में भी काम किया।

शिवसेना नेता संजय राउत पर भी लगाया आरोप

बीते माह फरवरी में ही नवनीत नेएफआइआर दर्ज करवायी थी कि उनके  नॉर्थ एवेन्यू स्थित फ्लैट पर धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र में लिखा हुआ था कि अगर शिवसेना के खिलाफ बोला तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शिकायत में नवनीत ने शक जाहिर किया था कि ये पत्र  शिवसेना के पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल और संजय राउत ने भिजवाया है।

Previous Post

अजय कुमार ,मै तेरा लाडला की शूटिंग में व्यस्त

Next Post

तिलकधारी महाविद्यालय में 39 छात्र/छात्राओं को144000 चैदह लाख चार हजार छात्रवृत्ति दी गयी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.