टीवी से फिल्मों का सफर करने वालीं मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से खबरों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फोटोज से सनसनी मचाने वाली इस एक्ट्रेस ने एक बार फिर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है. फोटो साभार- imouniroy/Instagram
मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं. मुक्ति मोहन ने लिखा है- राधा कैसे न जले ओए… इसके साथ ही फैंस उनकी इस पोस्ट पर आग और दिल वाले इमोजी से प्यार बरसा रहे हैं. फोटो साभार- imouniroy/Instagram
वर्कफ्रंट पर बात करें तो एक्ट्रेस को अगली बार अयान मुखर्जी की एक्शन फैंटसी ड्रामा फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखा जाएगा, जिसमें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन भी हैं.फोटो साभार- imouniroy/Instagram














