संकल्प सवेरा जौनपुर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण एनएएस 12 नवंबर, 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 733 जिलों के 1.23लाख स्कूलों में 30 लाख से अधिक छात्रों के लिए आयोजित किया गया।
एनएएस 2021 का उद्देश्य कोविड के दौरान सीखने में रुकावट और नई सीख का आकलन करना और कक्षा 3,5,8 और 10 के छात्रों के लिए उपचारात्मक उपाय करने में मदद करना है। एनएएस2021 देशभर के केंद्र और राज्य सरकार के स्कूलों,सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और निजी स्कूलों दोनों को कवर करेगा।
सर्वेक्षण कक्षा 3 और 5 के लिए भाषा, गणित और ईवीएस में22 भाषाओं में आयोजित किया गया कक्षा 8 के लिए भाषा, गणित,विज्ञान,सामाजिक विज्ञान और कक्षा 10 के लिए भाषा, गणित, विज्ञान ,समाजिक विज्ञान और अंग्रेजी ।
उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण कराते हुए क्षेत्र अन्वेषक विपिन कुमार सरोज,श्रीमती छाया सिंह,श्रीप्रकाश सिंह( एआरपी रामनगर)यह सर्वेक्षण अवध किशोर सिंह एडी बेसिक वाराणसी
गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,सुरेश पाण्डेय डीसी प्रशिक्षण आशीष श्रीवास्तव डीसी सामुदायिक सहभागिता,सोनू भारती,धर्मेंद्र कुमार शर्मा,मिथिलेश कुमार,शैलेश कुमार ,डाॅ0अखिलेश सिंह (एसआरजी)आदि व जनपद के शिक्षकों की देखरेख में संपन्न हुआ।












