नोड्यूज के नाम पर धनउगाही
जौनपुर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को नोड्यूज बनवाने के लिए पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। नोड्यूज बनाने के लिए नियुक्त कर्मचारीगण प्रत्याशियों को शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी को नोड्यूज बनवाने के लिए शुल्क 350 रू. निर्धारित है परंतु 350 रू. की जगह उनसे 500 रूपये वसूले जा रहे हैं। कुछ लोगोंं ने नाम ना छापने की शर्त्त्त पर बताया की बुक संख्या 262 से कई लोगों ने नोड्यूज की रसीद कटवायी जिसके बदले उन्हे 500 रू. देने पड़े।












