छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
संकल्प सवेरा,बदलापुर, कोतवाली क्षेत्र की निवासनी एक महिला की लिखित तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट गाली गलौज धमकी का मुकदमा दर्ज किया है, जानकारी के मुताबिक बदलापुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना बदलापुर में लिखित तहरीर दिया मेरी लड़की दरवाजे के सामने बैठकर बर्तन साफ कर रही थीं की गांव का ही मोनू चौहान पुत्र छोटकऊ चौहान निवासी ग्राम रारी कला आया मेरे छोटे लड़के से पानी माँगा, जब लड़का पानी लेने चला गया तो मोनू हमारी लड़की से छेड़छाड़ करने लगा, लड़की के चिल्लाने पर हम प्रार्थिनी भागकर घर. आयी विरोध करने पर गाली गलौज देते हुए लात घुसे से मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया, पीडिताकी लिखित तहरीर के आधार पर इलाका पुलिसवने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी है l












