छेड़खानी व पाक्सो का आरोपित गिरफ्तार
संकल्प सवेरा,खुटहन (जौनपुर)9 अगस्त थाना क्षेत्र के एक गांव में गत रविवार की रात घर के सामने छप्पर में सो रही किशोरी के साथ प्रयागराज से आकर ससुराल में रह रहे युवक के द्वारा दुराचार का प्रयास किए जाने के आरोपित को पुलिस ने बुधवार को खुटहन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया।
प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के मोतीलाल पुरवा निवासी महेंद्र गौतम की उक्त गांव में ससुराल है। जहां वह लगभग पांच वर्षों से रह रहा है। किशोरी की माता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि महेंद्र आधी रात को छप्पर में सो रही उसकी नाबालिग पुत्री के बिस्तर पर पहुंच उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंच गए।
मौके से वह फरार हो लिया। मामले में पुलिस ने दुराचार का प्रयास व पाक्सो ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपित को खुटहन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।













