• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

उमानाथ सिंह के सपनों को साकार कर रही मोदी-योगी की सरकारें: दयाशंकर

Modi-Yogi governments are making Umanath Singh's dreams come true: Dayashankar

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 13, 2024
in Jaunpur
0
उमानाथ सिंह के सपनों को साकार कर रही मोदी-योगी की सरकारें: दयाशंकर
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

उमानाथ सिंह के सपनों को साकार कर रही मोदी-योगी की सरकारें: दयाशंकर

उमानाथ सिंह के असमय जाने से देश-प्रदेश की हुई क्षति: सीमा
पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में फल वितरित

Oplus_131072

जौनपुर,संकल्प सवेरा। स्व. उमानाथ सिंह ने देश-प्रदेश के उन्नयन हेतु जो सपना देखा था, उसे आज केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकारें पूरा कर रही है। उक्त उद्गार प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान के तत्वाधान में पूर्व मंत्री स्व. उमानाथ सिंह की 30वीं पुण्यतिथि पर तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि स्व. उमानाथ सिंह राम जन्मभूमि आंदोलन में जेल गये थे।

आज 500 वर्षों के बाद रामजन्मभूमि मुक्त हो गयी। पं. दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे 10 लोगांे ने जिस जनसंघ की स्थापना की थी आज वह भारतीय जनता पार्टी के रूप में पूरे देश में व्यापक हो गयी है। परिवहन राज्यमंत्री ने कहाकि जम्मू कश्मीर में जिस धारा 370 को हटाने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी शहीद हो गये थे आज उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने समाप्त कर दिया है। उन्हांेने कहाकि जौनपुर के विकास में तिलकधारी शिक्षण संस्थान का महत्वपूर्ण योगदान है। स्व. उमानाथ सिंह ने यहां के लोगों को राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया है। परिवहन राज्यमंत्री ने यहां भव्य रोडवेज एवं इलेक्ट्रिक बसों को चलाये जाने का अनुरोध स्वीकार करते हुए लखनऊ एवं प्रयागराज के लिए अतिरिक्त दो बसें चलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहाकि हमारे यहां जूता चप्पल बाहर निकालकर घर में जाने की परम्परा रही है। समारोह के विशिष्ट अतिथि खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने स्व. उमानाथ सिंह के व्यक्तित्व को रेखांकित करते हुए कहाकि वे प्रदेश के किसी भी जनपद में जाते हैं तो वहां के वरिष्ठ नेता या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने पदाधिकारी स्व.उमानाथ सिंह के बारे में अवश्य चर्चा करते हैं। इससे उनके व्यक्तित्व का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विचारक राजबहादुर सिंह ने कहाकि स्व. उमानाथ सिंह के भीतर शिव तत्व की प्रधानता थी जो परस्पर विरोधी लोगांे को भी एक साथ लेकर चलते थे। पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व प्राचार्य डा. लालजी तिवारी, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी स्व. उमानाथ से संबंधित अनेक संस्मरण प्रस्तुत किये। राज्यसभा सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहाकि स्व. उमानाथ सिंह के असमय चले जाने से जौनपुर जनपद का ही नहीं अपितु पूरे देश प्रदेश को क्षति पहुंची है। पहले जिस पार्टी मात्र दो सांसद लोकसभा में पहुंचते थे आज वहीं देश और प्रदेश की सत्ता में है। इससे निः संदेह उमानाथ सिंह की आत्मा सुखी होगी। राज्यसभा सदस्य ने सिकरारा बरईपार, सुजानगंज मार्ग पर रोडवेज बस के संचालन की मांग की जिसे परिवहन राज्यमंत्री ने स्वीकार भी कर लिया है। कार्यक्रम के आरंभ में स्व. उमानाथ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। दीप प्रज्जवलन के बाद तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद डा. केपी सिंह, भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् प्रदान करके सम्मानित किया गया।

संचालन महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह तथा आभार ज्ञापन प्रबंध राघवेन्द्र सिंह ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व प्राचार्यगण डा. अरूण कुमार सिंह, डा. उदय पाल सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह,राममोहन सिंह, डा. डीआर सिंह, दुष्यंत सिंह एडवोकेट,संत प्रसाद राय, सतीश कुमार सिंह, श्री विजय कुमार मौर्य, श्री दिलीप कुमार सिंह, श्री चंद्र प्रकाश गिरी आदि मौजूद रहे।

Previous Post

शिक्षक ही बदल सकता है विद्यालय की दशा दिशा– अमित सिंह 

Next Post

अखिलेश यादव मिले मंगेश यादव के परिजनों से

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अखिलेश यादव मिले मंगेश यादव के परिजनों से

अखिलेश यादव मिले मंगेश यादव के परिजनों से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.