• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में दिलचस्प हुआ 12 विधान परिषद सीटों का चुनाव

यूपी की 12 विधान परिषद सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है जबकि चुनाव 28 जनवरी को है. बीजेपी के खाते में 10 सीटें तय मानी जा रही हैं जबकि सपा को एक सीट मिलनी तय है. वहीं, कांग्रेस और बसपा एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि 12वीं सीट पर किस सियासी दल का कब्जा होगा?

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 11, 2021
in Uttar Pradesh
0
उत्तर प्रदेश में दिलचस्प हुआ 12 विधान परिषद सीटों का चुनाव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

प्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है, जो 18 जनवरी तक चलेगी. इन एनएलसी सीटों पर राजनीतिक दलों ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. बीजेपी के खाते में 10 सीटें तय मानी जा रही हैं जबकि सपा को एक सीट मिलनी तय है. वहीं, कांग्रेस और बसपा एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि 12वीं सीट पर किस सियासी दल का कब्जा होगा, क्योंकि कोई भी पार्टी अपने दम पर यह सीट जीतने की स्थिति में नहीं है. सपा दूसरा और बीजेपी 11वीं सीट पर अपना उम्मीदवार उतारती है तो छोटे दलों की भूमिका अहम होगी.

बता दें कि यूपी के विधानसभा में फिलहाल बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल को मिला कर 319 विधायक हैं. सपा के 48 सदस्य हैं. बसपा के 18 सदस्यों में से पांच ने बीते नवंबर में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद पार्टी से बगावत कर दी थी. बसपा ने अपने बागी नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर रखी है जबकि रामवीर उपाध्याय को पार्टी ने सदस्यता से निलंबित कर रखा है. इस लिहाज से पार्टी सदस्यों की संख्या 10 के करीब मानी जा रही है. वहीं, कांग्रेस के सात विधायकों में से दो बागी रुख अपनाए हुए हैं, जिसके चलते पांच ही विधायक पार्टी के साथ हैं.

बीजेपी की 10 सीट पक्की
सूबे के मौजूदा विधानसभा विधायकों की संख्या के मद्देनजर एक एमएलसी सीट पर जीतने के लिए करीब 32 मतों की जरूरत होगी. 309 विधायकों के साथ बीजेपी आसानी से 9 सदस्यों को भेज सकती है. इसके बाद भी बीजेपी के पास 21 वोट प्रथम वरियता के आधार पर बचेंगे. ऐसे में बीजेपी अपने सहयोगी अपना दल के 9 विधायकों के समर्थन से 10वीं सीट पर भी आसानी से जीत दर्ज कर लेगी.

सपा की एक सीट पक्की
सपा के मौजूदा 48 विधायक होने के नाते उसे भी विधान परिषद में एक सीट मिल जाएगी. इसके बाद सपा के पास 16 विधायक बचेंगे. हालांकि, सपा के छह वरिष्ठ नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इनमें अहमद हसन, आशु मलिक, रमेश यादव, राम जाटान राजभर, वीरेंद्र सिंह और साहेब सिंह सैनी शामिल हैं. इनमें से महज एक सीट ही जीती जा सकती है और दूसरी सीट जीतने के लिए उसे काफी जतन करने पड़ेंगे.

बीजेपी को बसपा का समर्थन मिलेगा

वहीं, बीजेपी-बसपा के साथ समझौते के तहत 11वीं सीट पाने की भी रणनीति पर काम कर रही है. बसपा अध्यक्ष मायावती राज्यसभा चुनाव के दौरान ही कह चुकी हैं कि एमएलसी चुनाव में अगर सपा को हराने के लिए बीजेपी को समर्थन करना भी पड़ा तो करेंगी. इसीलिए बीजेपी 11वीं प्रत्याशी उतारने का दांव चल सकती हैं, लेकिन महज बसपा के समर्थन से जीत नहीं हो सकेगी. हालांकि, कांग्रेस के दो बागी विधायक बीजेपी के साथ आ सकते हैं. इसके अलावा जनसत्ता पार्टी के प्रमुख व विधायक रघुराज प्रताप सिंह भी बीजेपी के समर्थन कर सकते हैं. इसके बाद भी बीजेपी को 11वां प्रत्याशी जिताने के लिए कांटे का जोर लगाना पड़ेगा.

सपा दूसरा प्रत्याशी उतारेगी?
विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी राजनीतिक समीकरण को देखते हुए दूसरा प्रत्याशी उतारने का दांव चल सकती है. सूत्रों की मानें तो सपा ने तय कर लिया है कि वह बसपा के साथ ही दूसरे दलों के कुछ असंतुष्ट विधायकों का समर्थन हासिल अपनी सीट जिता लेगी. सपा ने राज्यसभा चुनाव में अंतिम समय में प्रकाश बजाज को उतार कर भाजपा के खेमे में हलचल मचा दी थी. सपा इस बार बकायदा रणनीति बनाकर विपक्षी दलों से बात भी करेगी. माना जा रहा है कि सपा विधानसभा चुनावों से पहले यह संदेश देने की कोशिश में है कि सूबे में बीजेपी से मुकाबले के लिए वह सक्षम और सियासी तौर पर सुदृढ़ है. ऐसे में सपा को अपने बचे वोटों के साथ-साथ दूसरे दलों के वोटों को भी पाले में लाने की कवायद करनी होगी, लेकिन बीजेपी भी पूरी तैयारी में है. ऐसे में यूपी की 12वीं एमएलसी सीट पर सियासी घमासान मचना तय माना जा रहा है.

Previous Post

शमा सिकंदर अपनी इन PICS से सोशल मीडिया पर कहर बरपा रहीं

Next Post

कोरोना वैक्सीन का आखिरी ड्राई रन आज, CM योगी करेंगे निगरानी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कोरोना वैक्सीन का आखिरी ड्राई रन आज, CM योगी करेंगे निगरानी

कोरोना वैक्सीन का आखिरी ड्राई रन आज, CM योगी करेंगे निगरानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.