जौनपुर। जनसंदेश टाइम्स के छायाकार विनोद विश्वकर्मा की तबियत अचानक खराब हो गयी। दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में बीती रात उन्हे अहियापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सभी पत्रकार संगठनों के लोग उनका हाल जानने के लिये चिकित्सालय में उमड़ पड़े।
जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने चिकित्सालय पहुंचकर विनोद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। विधान परिषद सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह प्रिंसू ने चिकित्सालय में जाकर छायाकार विनोद का हाल चाल जाना।
उन्होंने जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री क्षेम को आश्वस्त किया कि वे छायाकार के इलाज में हर संभव सहायता देंगे। विधान परिषद सदस्य ने कहाकि पत्रकार बंधु संघर्षों में उनका साथ देते हैं तो वे भी पत्रकारों की सहायता के लिये तत्पर रहेंगे।












