एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशु ने लिया पर्चा
संकल्प सवेरा जौनपुर जौनपुर में MLC नामांकन के दूसरे दिन दो दावेदारों ने पर्चा लिया है। एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ और उषा सिंह ने एमएलसी चुनाव के लिए एक-एक सेट में पर्चा खरीदा है। बृजेश सिंह प्रिंशु का पर्चा लेने नितेश सिंह, सन्तोष गुप्ता, निखिल सिंह आये थे। वहीं उषा सिंह स्वयं अपना पर्चा लेने आई हुई थीं। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने शनिवार की दोपहर में पर्चा लिया। दैनिक भास्कर से बातचीत में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने बताया कि सोमवार को पर्चा दाखिला करेंगे। दलीय स्थिति के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि जल्द ही दल द्वारा समर्थन की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। 8वीं पास उषा सिंह ने भी लिया पर्चा एमएलसी बृजेश सिंह पिंटू के अलावा मड़ियाहूं निवासी उषा सिंह ने भी पर्चा लिया है। उषा सिंह आठवीं कक्षा पास है। समाजसेवी पृष्टभूमि से आने वाली उषा सिंह गृहणी हैं। उन्होंने शोषित संदेश पार्टी के समर्थन की बात कही है। 11 फरवरी तक होगा नामांकन जौनपुर में एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन 4 फरवरी से 11 फरवरी तक होगा। उम्मीदवार कलेक्टर कोर्ट से अपना पर्चा ले सकते हैं। नामांकन के मद्देनजर कचहरी परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात की गई है। कचहरी आने वाले रूट को भी डायवर्ट किया गया है। जगह जगह पर बैरिकेडिंग करके मार्ग परिवर्तित किया गया है।












