• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

MLC बृजेश सिंह प्रिंशु ने स्वयं दवा खाकर किया एमडीए अभियान का शुभारंभ

MLC Brijesh Singh Prinshu started the MDA campaign by taking medicine himself.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 10, 2023
in Jaunpur
0
MLC बृजेश सिंह प्रिंशु ने स्वयं दवा खाकर किया एमडीए अभियान का शुभारंभ
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

एमएलसी बृजेश सिंह ने स्वयं दवा खाकर
किया एमडीए अभियान का शुभारंभ

दवा के प्रभाव के प्रति लोगों को किया आश्वस्त
डॉक्टरों को बताया भगवान का दूसरा रूप
बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी खाई दवा

जौनपुर,संकल्प सवेरा । अमर शहीद उमानाथ जिला चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बृजेश कुमार सिंह प्रिंशू ने स्वयं फाइलेरिया से बचाव की दवा खाकर राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एमडीए अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ राजीव कुमार, डॉ एसपी मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) डॉ बीपी सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सत्यव्रत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी दवा खाई।
एमएलसी बृजेश सिंह ने एमडीए अभियान की सफलता के लिए सभी से सहभागिता की अपील की । उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने दवा खिलाएँगी। अभियान पर विश्वास जताते हुए डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप बताया। उन्होंने कहा कि बहुत शोध करने के बाद दवा के प्रभाव के प्रति आश्वस्त होकर ही दवा सेवन के लिए आती है। कोविड के दौर में भी डॉक्टरों ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। सभी की सलामती के लिए दिन-रात काम किया है। इसलिए अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों के सामने दवा का सेवन कर उन्हें सहयोग प्रदान करें।
इस दौरान डीएमओ डॉ बीपी सिंह ने विस्तार से अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया एक सर्वे में जनपद के 5,500 के करीब लोगों में फाइलेरिया (लिम्फोडिमा) के लक्षण पाए गए जबकि 1,500 लोग हाइड्रोसील के रोगी मिले। इस बीमारी को समाप्त करने के लिए वर्ष 2027 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके 2004 से ही अभियान चल रहा है। इस समय जनपद में फाइलेरिया परजीवी सूचकांक (पैरासाइट लोड) 10 प्रतिशत है जिसे 2027 तक घटाकर एक प्रतिशत पर लाना है। परजीवी सूचकांक कम हो जाने पर उसके संक्रमण की संभावना कम हो जाएगी। इसके लिए हर 25 घर और 125 लाभार्थी पर एक टीम बनाई गई है। इस तरह से जनपद में कुल 3,900 टीमें हैं जिनमें 7,800 सदस्य हैं। अभियान के दौरान घुमंतू परिवारों को भी दवा खिलाई जाएगी। अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों को अपने सामने दवा खिलाएंगी। हर टीम पर एक सुपरवाइजर रखा गया है जो उस टीम की निगरानी करनी है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निर्देशन पर अभियान से पहले आठ और नौ फरवरी को विद्यालयों में जाकर बच्चों को दवा खिलाई गई । इसके पीछे सोच अभियान के दौरान भीड़ को काम करना थी । आठ फरवरी को 20 हजार बच्चों को दवा खिलाई गई। उन्होंने बताया कि जनपद में 6.5 लाख से आठ लाख के बीच बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है लेकिन विद्यालयों में परीक्षा चल रही है। इण्टरमीडिएट के बच्चे बोर्ड परीक्षाओं की छुट्टी पर हैं। फिर भी आशा है कि अभियान के दौरान 4.5 लाख से ज्यादा बच्चों को दवा खिला ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह दवा शत-प्रतिशत सुरक्षित है। दवा का सेवन करने के बाद हमारी रैपिड रेस्पॉन्स टीम (आरआरटी) लाभार्थी पर निगाह रख रही है। एक दो घंटे वेट एंड वाच की नीति अपना रही है। किसी को कोई समस्या आने पर तुरंत निदान कर रही है। उन्होंने बताया कि दवा खाने के बाद किसी को चक्कर आना, उल्टी होना, जी मिचलाना जैसी दिक्कत हो रही है तो इसका मतलब उसके शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं। ऐसे लोगों के लिए यह दवा बहुत जरूरी है। यह दवा जाकर उस परजीवी को मारती है। अगर किसी को इस तरह के साइड इफेक्ट की आशंका है तो वह एंटीबायोटिक दवाएं ले सकते हैं। लगातार पांच वर्ष तक वर्ष में एक बार दवा खा कर कोई भी व्यक्ति फाइलेरिया से सुरक्षित हो सकता है।
बोले लाभार्थी – बरसठी ब्लाक अंतर्गत झिंगुरिया निवासी अर्जुन प्रजापति (70) को उनके घर पहुंच कर आया कार्यकर्ता सरिता देवी ने दवा खिलाई। उन्हें दवा मिलने का इंतजार था। दवा खाने का उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं भोपतपुर के लकी पटेल (15) की मां गायत्री देवी स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भी अभियान के दौरान दवा खाई। वह स्वस्थ हैं। परिवार के लोग स्वास्थ्य विभाग में होने के कारण उन्हें दवा की अहमियत मालूम है। इसलिए वह पांच वर्ष लगातार दवा खाएंगे।

Previous Post

किसानों के आर्थिक विकास का ग्रोथ इन्जन बनेगा अमृतकाल का बजट: शैलेश पाण्डेय

Next Post

अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं तो बंद होंगे विकास भवन के कार्यालय

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं तो बंद होंगे विकास भवन के कार्यालय

अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं तो बंद होंगे विकास भवन के कार्यालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.