विधायक क़े मीडिया प्रभारी ने की रक्षामंत्री राजनाथ से मुलाक़ात…..
संकल्प सवेरा। विधानसभा केराकत के ग्रामसभा गोबरा के मूल निवासी और क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी के मीडिया प्रभारी गौतम मिश्र गोलू ने लखनऊ के तीन दिवसीय प्रवास पर आए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात किया
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं वर्तमान में लखनऊ संसदीय क्षेत्र से सांसद के साथ-साथ केंद्र में रक्षामंत्री पद को सुशोभित कर रहे परम आदरणीय Rajnath Singh “बाबूजी” से तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास के दौरान उनके आवास पर मुलाकात कर उनका स्नेहाशीष प्राप्त किया।
आदरणीय बाबूजी ने बड़े ही आत्मीयता से मेरा कुशलछेम जानते हुए विधानसभा केराकत को लेकर उन्होंने अपनी पुरानी स्मृतियों को मुझसे साझा किया। कई कद्दावर नेतृत्वकर्ता के बारे में उन्होंने मुझसे जानकारी चाही तो वहीं दूसरी तरफ चंदवक,खुज्जी,केराकत,बेहड़ा और निहालापूर इत्यादि गांव में मुख्य अतिथि बनकर के कार्यक्रम में उपस्थित होने की बात को भी मुझसे साझा किया।
कई ऐसे महान विभूतियों का उन्होंने मुझसे जिक्र किया जिनसे हमारे परिवार का पारिवारिक संबंध और उनका नाता भारतीया जनसंघ,संघ और बाद में भाजपा से रहा है।
जैसे पूर्व में विधायक,सांसद और मंत्री रहे आदरणीय स्वर्गीय रामसागर राम जी-बेहड़ा, स्वO रुद्रप्रताप सिंह “वकील साहब” भैंसा, स्वO सभापति शुक्ला प्रसादीपुर-उमरवार, स्वo मेजर साहब बेहड़ा,केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जी का पैतृक गाँव नीहालापुर और मेरे पूज्य दादा स्वर्गीय पंडित जगदंबा प्रसाद शास्त्री जी सहित स्व0 शिवप्रसाद शास्त्री “सखेडु पंडित” भीतरी-गोपालपुर से भारतीय जनसंघ और कार्यकर्ता जीवन से जुड़ी अपनी तमाम स्मृतियों कों उन्होने विस्तार पूर्वक सांझा कर मुझसे मिलते-जुलते रहने का निर्देश दिया।
वाकई वह लगभग दस मिनट की मुलाकात मेरे जीवन का अद्भुत और अनोखा क्षण था।
जब आपके सामने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक,भारतीय राजनीति के अर्श से फर्श पर पहुंचे और वर्तमान में राजनीतिक क्षितिज पर विराजमान व्यक्तित्व आपसे इतना सादगी,सरलता,सहजता और अपनापन के साथ मिले तो वास्तव में वह क्षण अद्भुत तो हो ही जाएगा।
वास्तव में आजकल के सत्ता लोभ में और पद के मय में मतांध हो चुके राजनेताओं को आदरणीय राजनाथ सिंह जी जैसे व्यक्तित्व से सबक लेना चाहिए कि कैसे अनचाहे,अनजाने व्यक्ति को भी अपने स्वभाव,अपने आचरण से,अपना पल भर में बनाया जा सकता है।
भारतीय जनता पार्टी,भारतीय जनसंघ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दृष्टि से जनपद जौनपुर में विधानसभा केराकत का अनूठा इतिहास रहा है, हम सब वाकई गरवांवित होते हैं और उस समय अत्यधिक फक्र करते हैं जब हमारे क्षेत्र क़े ऐसे-ऐसे महान विभूतियों का नाम बड़े ही सम्मान पूर्वक राजनीति क़े सर्वोच्च पटल पर, शीर्ष स्तर के राजनेताओं के मुखारविंद से लिया जाता है।












