भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आज बदलापुर के विधयाक रमेश मिश्रा ने जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह को कोविड-19 महामारी में बचाव हेतु वितरण के लिए फेस मास्क, सेनिटाइजर एवं साबुन प्रदान किया। उसके बाद अपने विधानसभा जनसम्पर्क कार्यालय पर बदलापुर मण्डल अध्यक्ष श्री विनोद शर्मा और धनियामऊ मण्डल अध्यक्ष श्री बलबीर गौड़ को अपने- अपने मण्डल में वितरण हेतु मास्क, साबुन, सेनेटाइजर प्रदान किया।