महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान
महिलाओं को किया गया जागरूक
ठेकमा,संकल्प सवेरा(आज़मगढ़)।स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकास खंड ठेकमा के ग्राम पंचायत भीरा एवं पुड़सुडी में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखिलेश्वर मौर्य ने बताया कि महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत महिलाओं को 1090, 112, 181 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। विद्यालयों और ग्राम स्तर पर जागरूकता रैलियाँ, कार्यशालाएँ और खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है। मिशन शक्ति आज महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दे रहा है।महिलाओं को सरकार की मंशा के अनुसार सशक्त बनाया जा रहा है। जिससे आज की नारी पढ़ी-लिखी होने के साथ-साथ हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर खड़ी रहें और समाज को आगे बढ़ाये।













