मिशन शक्ति 5.0 के तहत कांस्टेबल रीना मुंडा ने बालिकाओं को किया जागरूक
जौनपुर, संकल्प सवेरा। प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। ये कार्यक्रम शनिवार को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए गए।
पुलिस अधीक्षक डा० कौस्तुभ व अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह के निर्देशन में महिला कांस्टेबल रीना मुण्डा उप निरीक्षक राजीव मल व उप निरीक्षक चरण सिंह ने तिलकधारी महिला महाविद्यालय व कैरियर कोचिंग की छात्राओं को महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और आयुष्मान योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।इसके अतिरिक्त, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
महिलाओं की सहायता के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। टीमों ने पंपलेट्स वितरित किए और मोबाइल पर पैनिक बटन के उपयोग का प्रदर्शन भी किया।
पुलिस टीमों ने महिलाओं को सजग रहने, आत्मरक्षा के उपाय अपनाने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं का तुरंत उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जागरूकता टीम में उप निरीक्षक राजीव मल, उप निरीक्षक चरण सिंह महिला कांस्टेबल रीना मुण्डा आदि रहे।















