मिर्ज़ापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुरऔर सोनभद्र को 22 नवंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात देने वाले हैं. पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत हर घर नल योजना के तहत 5555 करोड़ रूपये की परियोजना का शिलान्यास होगा. पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ कर शिलान्यास करेंगे. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान सोनभद्र में मौजूद रहेंगे. यह जानकारी जनपद दौरे पर पहुंचे योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने दिया है. उन्होंने तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की. इस योजना के माध्यम से हर घर में नल से पानी पहुंचाया जाएगा.
मिर्जापुर और सोनभद्र के पहाड़ी इलाकों में पीने के पानी की समस्या का अब समाधान होने जा रहा है. 22 नवंबर को मिर्ज़ापुर और सोनभद्र को मिला कर बड़ी परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके अलावा सोनभद्र से जुड़ेंगे, कार्यक्रम में राज्यपाल आनन्दी बेन वर्चुचल माध्यम से जुड़ेगी और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे.












