राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया रामाश्रय कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण
संकल्प सवेरा,जौनपुर । खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार ) गिरीश चन्द्र यादव ने नगर के रामाश्रय कॉलोनी मोहल्ले में बरसात में मोहल्ले जल भराव की समस्या जूझ रहे मोहल्ले वाले मिलकर स्थलीय निरीक्षण किया ।
राज्यमन्त्री ने मौके पर उपस्थित नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सन्तोष मिश्रा कहा कि कालोनी वाशियो की समस्या का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया जिससे मुहल्ले वाशियो को आवागमन में सुविधा हो
राज्यमंत्री ने कहा बरसात के मौसम को देखते हुए नगर छोटे बड़े सभी नाला व नालियों शीध्र सफाई करने के साथ साथ सफाई व्यवस्था का निर्देश दिया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष दक्षिणी अमित श्रीवास्तव , परविन्द चौहान , आनन्द मोहन श्रीवास्तव , अतुल पांडेय , सचिन पांडेय ,विक्रम गुप्ता, राजेश कन्नौजिया , अभिषेक श्रीवास्तव ,श्रीकांत सिंह सोलंकी व अन्य प्रमुख कायकर्ता गण मौजूद रहे।
उक्त आशय की जानकारी राज्यमन्त्री स्वतंत्र प्राभार के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ‘सभासद ‘ ने दी।












