पीएम मोदी के जन्मदिवस सेवा सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम
जौनपर। करंजाकला ब्लाक के सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस सेवा सप्ताह के क्रम में राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव ने 5 दर्जन दिव्यांगों को उपकरण वितरित किया। उपकरण मिलते ही दिव्यांग खुशी से झूम उठे।
करंजकला ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव की ओर से सोधी व करंजकला ब्लॉक के 54 दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर ,बैसाखी वितरित किया गया । मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि जन्मदिवस को अन्य पार्टियों के भी नेता लोग किस रूप मे मनाते हैं जो बड़े लोगों के लिए एक जायकेदार पार्टी होती है। सैफई जैसे महोत्सव में इसका नजारा लोग देख चुके हैं।
लेकिन देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी अपना जन्म दिवस सप्ताह के रूप में मनाने की घोषणा की है। जिसमें उन्होंने असहाय जरूरतमंदों गरीबों दिव्यांगों की सेवा करने का संकल्प दिलाया है ।उन्होंने दिव्यांगों के लिए उनकी जरूरत से हिसाब से उपकरण वितरित किया जा रहा है। इस क्रम में आंख का चश्मा ,कान की मशीन भी शामिल है। जांच के बाद जरूरत मंदो को वितरित की जा रही है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि देश और प्रदेश को विश्व की श्रेणी में ले जाकर रखा जा सके।
इसके लिए ग्रामीण स्तर पर विकास होना जरूरी है । इस अवसर पर अजय सिंह, कृष्ण कुमार जयसवाल, पूर्व प्रमुख जितेंद्र सिंह,झिनकू सिंह, महामंत्री हरिश्याम वर्मा, राजकेसर पाल, सुनील यादव मम्मन,डा विशाल सिंह, डा सत्यलाल यादव, डीके सिंह दिनेश, श्रवण सिंह, अमित श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह दादा, प्रशांत सिंह, बलवंत सिंह, शरद सिंह, साहब लाल यादव,अभिषेक सिंह,दुर्गेश सिंह, पिन्टू मौजूद रहे।संचालन प्रतिनिधि अजय सिंह खरचू ने किया।












