नईगंज वार्ड वार्ड में मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया सी. सी. रोड एवं नाली का लोकार्पण
संकल्प सवेरा, जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने आज सदर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज वार्ड वार्ड में लौटन प्रजापति के मकान से जियालाल प्रजापति के मकान होते हुय वाचस्पति तिवारी के मकान तक रुपये 12.11 लाख की लागत से बने सी. सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य ,
लखनपुर वार्ड में इंटरलाकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास, मोहल्ला वाजिदपुर उत्तरी में इंटरलाकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास, मोहल्ला नईगंज वार्ड में सी. सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इसके पूर्व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव का नई गंज वार्ड के सभासद राजेन्द्र मौर्य ने उनका स्वागत किया।















