मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का स्वीकृति पत्र मंत्री ने दिया
जौनपुर,संकल्प सवेरा। खेल एवम युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव आज अपने विधानसभा क्षेत्र के खेतासराय नगर पंचायत के डोभी निवासी रविन्द्र प्रसाद मौर्य पुत्र लालता प्रसाद का विगत दिनों दुर्घटना में मृत्यु हो गया था।

आज शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत रु. 5,00,000/- (रु. पाँच लाख) की सहायता राशी का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया।













