ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
शाहगंज,संकल्प सवेरा जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ताखा पश्चिम गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ले परिजनों को सूचना दे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी 48 वर्षीय ओमप्रकाश गौतम पुत्र बाबू नन्दन की क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मंगलवार की दोपहर में ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से आधार कार्ड मिला। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












