गिट्टी लदी ट्रक की चपेट मे आने से अधेड़ की मौत, अनियंत्रित होकर ट्रक पलटी![]()
संकल्प सवेरा सुजानगंज( जौनपुर) सुजानगंज,बदलापुर राज्य मार्ग पर बखोपुर गाँव के सई नदी के पुल के समीप प्रयागराज से गिट्टी लादकर आ रही ट्रक सबसे पहले पेड़ से टकराकर अधेड़ को रौदते हुए थोड़ा आगे अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलट गई, आसपास के लोगो ने मौके पर पहुँच कर पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चला रहा ड्राइवर को झपकी आ गई जिससे वह गाड़ी लेकर अनियंत्रित हो गया शौच करके लौट रहे
बखोपुर गाँव निवासी जमुना प्रसाद मिश्र उर्फ पांडा उम्र 62 वर्ष ट्रक के चपेट में आ जाने से उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया, पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ट्रक के पलटने से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों का लम्बा जाम लग गया, काफी प्रयास के बाद पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से रास्ते को बहाल करवाकर चालू करवाया ,
दो बच्चों का पिता का सिर से छाया उठ जाने से परिवार के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट गया हो जमुना प्रसाद मिश्र काफी दिनों से बाबा देवदास के मंदिर पर फूल माला की दुकान रख कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे इस घटना से क्षेत्र में मातम छा गया,












