स्वयं जयंती वर्ष पर निकाली गई व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा (जौनपुर) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती के अवसर पर निकाली गई व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के मुंगराबादशाहपुर नगर आगमन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । स्वाभिमान यात्रा का जौनपुर जिले की सीमा इटहरा वार्डर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।
वहां से चलकर स्वाभिमान यात्रा के मुंगराबादशाहपुर पहुंचने पर सटवां तिराहे पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त , उपाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल महामंत्री शिव कुमार लल्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वाभिमान यात्रा के साथ चल रहे प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, उपाध्यक्ष सोमेश्वर केशरी, जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया । नगर में कटरा मोहल्ला से प्रवेश कर स्वर्ण जयंती व्यापारी स्वाभिमान यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से विभिन्न मोहल्लों से होते हुए मछलीशहर के लिए रवाना हो गई ।
जहां जगह जगह व्यापारियों ने अपने पदाधिकारियों का स्वागत किया। व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती स्वाभिमान यात्रा में व्यापार मंडल के संरक्षक राजीव केशरी, अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त, विश्वनाथ जायसवाल, शिव कुमार लल्ला,निशू केशरी, संतोष, धनेश गुप्ता ,मदन गुप्ता ,अभिषेक ,रवि , नीलम गुप्ता , विपिन , प्रेमचंद, संतोष अग्रहरी , दीपक अग्रहरी सहित अन्य व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल रहे ।













