विश्वविद्यालय के कर्मचारियो ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन रजिस्ट्रार को दिया
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं के निदान की मांग की सरायख्खाजा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्रर कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन नारेबाजी किया और प्रधानमंत्री ,शिक्षामंत्री संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन कुलपति रजिस्ट्रार के माध्यम से भेजा गया । कर्मचारी समस्याओं और उनकी मांगों पर निराकरण का दिया जोर , अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी गई ।
बता दें कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मे अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शिक्षणेत्रर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह महामंत्री रमेश यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के सामने सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन नारेबाजी की और कर्मचारी समस्याओं के निराकरण करने को लेकर कर्मचारियों ने नव सुत्रीय मांग रखी।जिसमे पुरानी पेंशन योजना लागू करना, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के माध्यम से वेतन समीक्षा समिति के गठन करना, जो की अनुदान आयोग विश्वविद्यालय के गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए वेतन संरचना की जांच और सिफारिश करना।
कर्मचारियों की समाज सेवा शर्तें समय बध्द पदोन्नति ,कौशल विकास, शैक्षणिक उन्नत के लिए नियम निर्धारित करने की मांग। इसके अलावा विश्वविद्यालय के विभिन्न निकायों समितियां में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व प्रदान करने समेत अन्य समस्याओं को लेकर 9 सूत्रीय मांगे रखी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का संबोधित ज्ञापन कुलपति एवं कुलसचिव महेन्द्र कुमार के माध्यम से ज्ञापन भेजा,और मांग की उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह पूर्व महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार ,डॉ प्रमोद सिंह कौशिक, स्वामीनाथ, जगदंबा मिश्रा, राज नारायण सिंह, रघुनंदन यादव, ऋषि रघुवंशी, सतीश सिंह राजेश सिंह राजेश कुमार गुप्ता आशुतोष नारायण सिंह उत्तम चौबे अभय कुमार सिंह समेत कई कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।















