सामाजिक संस्था संगत पंगत कायस्थ समाज की बैठक सम्पन्न
जौनपुर,संकल्प सवेरा । जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था संगत पंगत कायस्थ समाज के सदस्यों की एक बैठक मंगलम लान मियांपुर में सम्पन्न हुई।
अध्यक्षता पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने किया संचालन सुलभ श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में जनपद के पांच कायस्थ परिवार दुःखद घटना में बैंकर्स कॉलोनी निवासी स्व अशोक श्रीवास्तव हाइडिल, ओलंदगंज निवासी स्व हरिमोहन श्रीवास्तव कटघरा निवासी स्व श्रीमती विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ग्राम हैदरपुर डीहीया निवासी स्व त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव अहमद खां मंडी निवासी श्रीमती रीना श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और कहा गया की इस दुःख की घड़ी में संगत पंगत परिवार साथ है।

संरक्षक नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा की कुछ दिनों के अंदर पांच लोगों के देहांत से समाज मर्माहत हैं। संरक्षक रवि श्रीवास्तव व संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव डीओ , ने कहा की इस दुःख के घड़ी में हम सब साथ है। लोगो ने मृतक लोगो के प्रति भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित किया और मृतको के आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। श्रंद्धाजलि अर्पित करने वालो में संरक्षक सरस चन्द श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव अशोक अस्थाना विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार अंकित श्रीवास्तव पत्रकार अनीश श्रीवास्तव शरद श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया आदि लोग रहे।












