जौनपुर संकल्प सवेरा अपना दल यस जिला कार्यालय वाजिदपुर में महान समाज सुधारक एवं भारत की प्रथम अध्यापिका माता सावित्रीबाई फुले का निर्माण दिवस के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जी के अध्यक्षता में सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे राष्ट्रीय सचिव श्री पप्पू माली जी ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और बारी बारी से सभी पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया अपने संबोधन में श्री पप्पू माली ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले एक गरीब परिवार में जन्म लिया था। महाराष्ट्र के सतारा जिले में नारायणपुर गांव में उनका जन्म हुआ था कच्ची उम्र में नव वर्ष कि आयु में उनकी शादी महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी के साथ उनके माता-पिता जी ने कर दिया था मगर महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी ने माता सावित्रीबाई फुले जी को पढ़ाया और भारत की प्रथम अध्यापिका भी बनवाया ज्योतिबा फुले राव जी एवं माता सावित्रीबाई फुले सबसे पहले विधालय की स्थापना की और गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने का अभियान चलाया और बच्चे और बच्चियों को शिक्षा दिलाने का महत्वपूर्ण योगदान माता सावित्रीबाई फुले जी का रहा माता सावित्रीबाई फुले जी देश में फैले महान कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई संघर्ष किया बाल विवाह विधवा विवाह नारी मुक्ति आंदोलन की प्रमुखता से उठाया आज उसी की देन है हमारे यहां नारी शक्ति को पुरुषों के बराबर अधिकार प्राप्त हो गया है बाल विवाह जैसे नियम को बदल दिया गया विधवा विवाह जैसे कुरीतियों को समाप्त किया गया माता सावित्रीबाई फुले जी एक ब्राह्मण विधवा महिला को आत्महत्या करने से रोका और उनके बच्चे को गोद लिया और एक कुशल डॉक्टर बनाया उन्होंने देश में महान वैश्विक महामारी प्लेग में देश की सेवा करते हुए अपनी जान की बाजी लगा दिया 10 मार्च 9897 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया ऐसे महान समाज सुधारक माता ज्योतिबा राव फुले जी के चरणों में हम सभी चरण वंदन करते हैं और हम लोग आज यह प्रतिज्ञा लेते हैं कि एक रोटी कम खाएंगे मगर बच्चों को जरुर पढ़ाएंगे आज त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव का बिगुल बज चुका है हम सब को अब ईंट से ईंट बजा देना है। एक माह के लिए सब कुछ त्याग कर के अपना दल यस के उम्मीदवार को विजई बनाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देने की बात आ गई
आवश्यकता है हमारी पार्टी जनपद की और प्रदेश की सभी जिला पंचायत वार्डों में उम्मीदवार उतारने जा रही है और हम सबके लिए यह करो मरो का समय है हमारे पार्टी के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय है हम सबको तन मन धन से अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार प्रसार कर चुनाव जिताने का कार्य करे यह हमारे पार्टी के लिए सेमीफाइनल है पहुंच जाते हैं 2022 में हमारे लिए पक्का हो जाएगा और हम सब अपने नेता को अनुप्रिया पटेल जी को 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने में कामयाब होंगे कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंच के जिला अध्यक्ष अनिल जायसवाल ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित, माली सैनी रक्षा दल के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी जी, प्रमोद माली जी, मास्टर राम कुमार, रामलोचन आचार्य, रमेश माली, शीतला माली,अजय पटेल, मनोज पटेल, विकास यादव,गुलाब महाराज, शंकर पटेल, सुदामा पटेल, राजनाथ पटेल सिन्टू गुप्ता जी एवं अपना दल यस के समस्त सम्मानित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।












