संकल्प सवेरा खुटहन सीएचसी पर कोरोना वायरस की चपेट में चल रहा है लक्षण महसूस होने पर बुधवार को सीएचसी पर जाँच कराने वालोन की भीड़ उमड़ पड़ी। दूसरी तरफ पंचायत चुनाव में मतगणना के दौरान एजेन्ट बनने के लिए कोरोना की निगेटिव जाँच जरूरी किया गया है इस कारण भी प्रत्याशी और उनके एजेंट कोरोना की रिपोर्ट लेने के लिए उमड़ पड़े।
मंगलवार को सीएचसी पर लोगो को एंटीजन किट से जाँच की गई । वही सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सीएचसी पर मतगणना एजेंट बनने के लिए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भी भीड़ जुटी रही।चुनाव आयोग द्वारा एजेंट बनने के लिए कोरोना निगेटिव जाँच जरूरी कर दिया हैं।
इसके बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । बाजारों में भी लोगो ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन नही किया और भीड़ में शामिल हुए । वही सीएचसी अधीक्षक डा0 राजेश रावत ने बताया की लोगो को बार बार बताने के बाद भी नही सोसल डिस्टेंसिग का पालन नही हो रहा था। तब हमने सीओ शाहगंज अंकित कुमार को दूरभाष पर जानकारी देकर पुलिस बुलाया तब कहि लोगो ने दुरी बनाया मौकेपर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन व अपराध निरीक्षक शीतल चन्द्र ने पहुंचकर हल्का बल प्रयोग किया तब लोगो ने सोसल डिस्टेसिंग का पालन करना शुरू किया ।
दूसरी लहर में अधिक संक्रमित हो रहे लोग
शहरों से निकल कोरोना अब गांव – गांव पहुँच गया हैं।कोरोना की दूसरी लहर में लोग अधिक संक्रमित हो रहे हैं।साथ ही मरने वालों की संख्या भी क्षेत्र में अन्य क्षेत्रों के मुकाबलें अधिक हो गई हैं।सीएचसी पर होने वाली जांचों में ज्यादातर लोग ग्रामीण इलाको से जुड़े हुए हैं। क्षेत्र में हालातों की स्थिति अच्छी नही हैं।कोई मास्क नही लगा रहा हैं।जागरूक लोग मानते हैं कि यदि खत्म नही होगी । इसीलिए लापरवाह लोगों पर सख्त कारवाई होनी चाहिए ।












