बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल जाते शिक्षक को रास्ते में पीटा
संकल्प सवेरा,खुटहन ( जौनपुर)शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर गोसाईपुर गाँव में बुधवार की सुबह स्कूल आते समय एक शिक्षक को बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने लात घूंसा से पीटकर घायल कर दिया। आस पास के दुकानदार और राहगीरो के ललकारने पर हमलावर बनुआडीह की तरफ भाग गए। शिक्षक ने पांच अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना को लेकर शिक्षक संघ भी आक्रोशित है।
ईश्वरपुर सलहदीपुर गाँव निवासी दयाशंकर यादव प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। बुधवार की सुबह वह बाइक से स्कूल आ रहे थे। विद्यालय से एक किमी पहले ही राजमार्ग पर दो बाइको पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
वे कुछ समझ पाते कि तभी दो बदमाशों ने उनका हाथ पकड़ लिया औरो ने लात घूंसा से पीटना शुरू कर दिया। घटना को लेकर ब्लाक इकाई के दोनों संगठनो ने कड़ा ऐतराज़ जाहिर किया है।












