दो गज की दूरी मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग है जरूरी : शशिमोहन सिंह
जौनपुर, संकल्प सवेरा। वैश्विक महामारी कोरोना के चुनौतीपूर्ण दौर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण एवं कोविड गाईड लाइन के पालन हेतु जागरूक करनें की आवश्यकता है। उक्त बातें जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से कही। आगे उन्होंने कहाकि स्वयं भी सतर्क रहें तथा लोगों को भी सतर्क रखें। कोरोना को लेकर भ्रामक खबरें ना फैलाएं और मरीजों तथा आम जनमानस में सकारात्मक माहौल बनाएं आम जनमानस से कोरोना की जांच कराने, मास्क, सैनीटाइजर का निरंतर प्रयोग करने को कहें। किसी भी प्रकार की नकारात्मक खबरों को जिला प्रशासन के संज्ञान में शीघ्र लाएं। आपदा की इस घड़ी में आपका सहयोग अपेक्षित है। वैक्सीन लेने के बाद भी लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। तो इसके लिए वैक्सीन को दोष देना पूरी तरह से गलत है। बल्कि इसकी मुख्य वजह लोगों की लापरवाही है तो इसे लेकर सावधानी और सर्तकता है जरूरी। पिछले साल कोरोना संक्रमण के आने के बाद से ही दुनिया भर के देश वैक्सीन बनाने की तैयारी में जुट गए थे।
जिससे इस वायरस के बढ़ते प्रसार को रोका जा सके। क्योंकि डॉक्टर्स से लेकर एक्सपर्ट्स तक का मानना है कि वैक्सीन ही फिलहाल कोरोना को रोकने का एकमात्र कारगर जरिया है। लेकिन अभी कई ऐसे मामले देखने-सुनने को मिल रहे हैं जिसमें वैक्सीन लेने के बाद भी लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। तो इसके लिए वैक्सीन को दोष देना पूरी तरह से गलत है। बल्कि इसकी मुख्य वजह लोगों की लापरवाही है।
तो संक्रमण से बचे रहने के लिए वैक्सीन लगने के बाद भी लोगों को मास्क पहनना, हाथ धोना जारी रखना चाहिए, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना चाहिए।












