• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

राजेश सिंह की शहादत ने भकुरा की धरती को धन्य कर दिया : प्रोफेसर वंदना सिंह

Martyrdom of Rajesh Singh blessed the land of Bhakura: Professor Vandana Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 18, 2024
in Jaunpur, Purvanchal News
0
राजेश सिंह की शहादत ने भकुरा की धरती को धन्य कर दिया : प्रोफेसर वंदना सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

राजेश सिंह की शहादत ने भकुरा की धरती को धन्य कर दिया : प्रोफेसर वंदना सिंह

श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुई पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति

बोली – फौजी की मां होने के नाते मुझे उनकी पीड़ा मुझे पता है

शहीद की मूर्ति स्थल को स्मारक स्थल का रुप दिया जाएगा- बृजेश सिंह “प्रिंसू ”

जौनपुर. उरी शहीद राजेश सिंह की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर करंजाकला क्षेत्र के भकुरा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षाविद, पुलिस अधिकारी और जन प्रतिनिधियों ने भकुरा गांव में पहुंचकर शहीद राजेश सिंह की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए भावपूर्ण नमन किया और श्रद्धांजलि दी ।
श्रद्धांजलि सभा की मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह और अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू ने की। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र कुमार सिंह रहे। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव के निवासी राजेश सिंह कश्मीर के उरी में देश की रक्षा करते एक आतंकवादी हमले में 18 सितम्बर 2016 को शहीद हो गए थे। बुधवार को आठवीं पुण्यतिथि पर भकुरा गांव में शहीद की श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत में अतिथियों और शहीद के शहीद के पिता राजेंद्र सिंह, माता प्रभावती सिंह, पत्नी जूली सिंह और बड़े भाई राकेश सिंह पिंटू ने शहीद के चित्र पर पुष्प से अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति/ मुख्य अतिथि
प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि फौजी की मां होने के कारण मुझे फौजियों के जीवन के बारे में बहुत कुछ मालूम है। जब हम ठंड की रात में सोते हैं तो वह सीमा पर पहरा देते हैं। भकुरा की धरती को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि राजेश सिंह की शहादत से यह धरती धन्य हो गई है। उन्होंने कहा कि समाज में जिस भी भूमिका में हम कार्य कर रहे हैं और भारत मां की सेवा करने का अवसर मिला है उसे पूरी तन्मयता और क्षमता के साथ करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि एसपी (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि जब देश का जवान किसी ऑपरेशन पर निकलता है तो वह सर पर कफ़न बाधकर कर निकलता है । देश के लिए प्राणों की आहुति देने का जज्बा अचानक नही आता है, इसमें उसके माता-पिता का विशेष योगदान होता है जो बचपन से ही देश के प्रति प्रेरित करते रहते है । जब कोई सैनिक शहीद होता है सबसे अधिक पीड़ा माँ को होती है । घर के लिए वह व्यक्ति हमेशा याद आता है । कार्यक्रम के अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह “प्रिंसू” ने कहा कि को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जिले का जांबाज जवान राजेश सिंह भारत माँ की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज वह इस दुनियां में नही है लेकिन उस पर हम सभी को गर्व है । उन्होंने मूर्ति स्थल को शहीद राजेश सिंह स्मारक के रुप में स्थापित करने का आश्वासन दिया और कहा कि अगर परिजन और गांव के लोग सहमत होंगे तो अगले वर्ष से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहीद स्मारक पर ही किया जाएगा। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई के प्रबंधक और पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि शहीद राजेश सिंह ने उनके कालेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ऐसे वीर सपूत पर हम सभी को गर्व है।
श्रद्धाजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह और माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रोफेसर आसाराम ने कहा कि देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले ऐसे जाबांज सिपाही की शहादत पर देश को गर्व है। समाज के लोगों की जिम्मेदारी है कि शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़े रहें। हम उनके किसी काम आ सके तो यह हमारा सौभाग्य होगा। शहीद के पिता राजेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों और आगंतुकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सिंह (पत्रकार ) और आभार कंचन सिंह ने किया।

इस मौके पर डा. विनोद कुमार सिंह (परीक्षा नियंत्रक), क्षेत्राधिकारी (सदर) परमानंद कुशवाहा, दीपक कुमार सिंह (उप कुलसचिव), प्रोफेसर प्रमोद यादव, प्रोफेसर गिरिधर मिश्रा, प्रोफेसर मनोज मिश्रा, डा. राजबहादुर यादव, प्रोफेसर राकेश यादव
डा. पुनीत धवन, डा. दिग्विजय सिंह राठौर,डा. श्याम कन्हैया सिंह डा. शशिकांत यादव, डा. संदीप वर्मा , स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता, भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आशीष श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में उपस्थित लोगो ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कामता शर्मा, रिशु सिंह ,राजेश मिश्रा, नन्हे सिंह, अभिमन्यु सिंह , विनोद सिंह मुन्ना, सोनू सिंह, गोपाल सिंह, रवि सिंह, मनीष राय आदि मौजूद रहे।

Previous Post

विश्व के दो प्रतिशत शीर्ष प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची में कुलपति प्रो. वंदना सिंह

Next Post

शोक संवेदना जताने पहुँचे पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
शोक संवेदना जताने पहुँचे पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर

शोक संवेदना जताने पहुँचे पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.