जौनपुर में पंखे से लटक कर विवाहिता ने दी जान
जौनपुर,संकल्प सवेरा। डोभी थाना क्षेत्र के बिरिबारी मड़ाण गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय विवाहिता रीता राजभर ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना उस समय हुई जब रीता के पति गनेश राजभर मुंबई में काम कर रहे थे। सुबह जब रीता की बड़ी जेठानी उसे उठाने के लिए कमरे में गई, तो उसने रीता को पंखे से लटका हुआ देखा। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया।
मृतक रीना राजभर की डेढ़ साल पहले शादी हुईं थी।
जेठानी रीना राजभर ने तुरंत अपने पति दिनेश राजभर को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांववासियों ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। परिजन भी रो-बिलख रहे हैं।
चंदवक थाना प्रभारी ने बताया कि बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।