संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
पिता ने हत्या की आशंका जताई

नेवढ़िया,संकल्प सवेरा, जौनपुर। नेवढ़िया थाना के हथियाडीह गांव निवासी विवाहिता की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए नेवढ़िया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के थाना कोतवाली सदर गाँव निवासी वीरशाहपुर गांव निवासी संकठा प्रसाद दुबे ने अपनी पुत्री प्रीति देवी उम्र लगभग 37 वर्ष का विवाह 20 वर्ष पूर्व नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हथियाडीह गांव निवासी शिवप्रसाद पाठक पुत्र देवी प्रसाद पाठक के साथ किया था। गुरुवार को सुबह विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुचकर मृतका के पिता संठका दुबे ने प्रीति की हत्या की आशंका जताते हुए नेवढ़िया पुलिस को सूचना दी।

मृतका के पति मुंबई रहते है और मृतका के दो बेटा शुभम 18 वर्ष, नवनीत 15 वर्ष का है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया प्रशांत कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतका के पिता ने हत्या का आशंका जताई है इस लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार विधिक कार्रवाई होगी।












