बरसठी:- स्थानीय थानाक्षेत्र के गहली गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी ।महिला के मायके वाले पति पर हत्या करने का लगा रहे आरोप।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कविता सरोज पत्नी अनीश सरोज की लाश आज फांसी के फंदे पर उसके कमरे में लटकती हुई मिली।कविता का पति अनीश के अनुसार बीतीरात उसके और पत्नी कविता के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी।
कविता कमरा बन्द कर ली थी।बच्चों को भी कमरे में बन्द कर ली थी।लाख कहने के बाद भी कमरा नही खोली ।सुबह जब फिर उसे बुलाया तो कमरा नही खुला।अंदर से बच्चों ने चिल्लाकर कहा कि मम्मी झूल रही हैं।दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो कविता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी,जिसकी सूचना कविता के मायके वालों को देते हुए बरसठी पुलिस को भी सूचना दी गयी।
सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने कविता की डेड बॉडी देखने के बाद आरोप लगाया है कि मेरी बेटी को उसका पति मारकर बचने के लिए फांसी पर लटका दिया।कविता के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान भी है।
सुबह मृतका का लड़का बगल की एक महिला और लड़के को बुलाकर लाया तो वही दोनो कविता के शव को नीचे उतारे थे।
कविता की शादी 2014 में गहली के अनीश सरोज से हुई थी।दोनो से तीन बच्चे भी हैं।शादी के कुछ समय बाद से ही पतिपत्नी के बीच अक्सर नोकझोंक होती रहती है।ऐसा कविता के मां का आरोप है।कल रात 10 बजे भी कविता फोन कर मां से बातचीत में मारपीट का जिक्र कि थी।
कविता का मायका बेलारी बरौत हड़िया प्रयागराज है।पिता राजबहादुर सरोज पूरे परिवार के साथ मौके पर पहुंच गये हैं।बरसठी पुलिस,नायब तहसीलदार, सीओ मड़ियाहूं मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में लगकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये।सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और अन्य विधिक कार्यवाही की जायेगी।पुलिस को लड़की के पिता राज बहादुर सरोज ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है।












