जौनपुर। जनपद इस समय नकली दवाओं के कारोबार के लिए मुफीद जगह बन गई है। इस काले कारोबार से जुड़े लोग मालामाल हो रहे है वही इन दवाओं का सेवन करने वाली सीधी साधी जनता को पता ही नही कि वो जिन दवाओं को इस्तेमाल कर रहे है उसमें उनकी सेहत को ही नुकसान है। खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि जौनपुर इस समय नकली दवा कारोबारियों के लिए जन्नत बनी हुई है। कई ऐसी दवा कंपनिया है जो हकीकत मे है ही नही और उनकी दवा मार्केट मे धडल्ले से बिक रही है। वही इससे संबंधित विभाग कभी कभार छापेमारी कर अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री कर लेता है। जन चर्चा है कि विभाग की मौन स्वीकृती से ही ये गोरख धंदा चल रहा है। लोगो मे ये बात कही जा रही है कि साहब की जेब गर्म हो जाती है तो वो क्यों जहमत उठाये। जिले मे नकली दवाओं का कारोबार बड़े पैमाने पर फैला है सूत्रो की मांने तो अगर इनकी उच्चस्तरीय जाँच कराई जाए तो एक बड़ा खुलासा हो सकता है। अब देखना है कि मौजूदा भाजपा सरकार और उसके मंत्री जिले मे फैले इस काले कारोबार को रोकने के लिए कोई कदम उठाते है या फिर अपनी ढपली और अपना राग ही अलापेंगे।












