जौनपुर। किसान पदयात्रा में शामिल होने जा रहे हैं जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव को सिकरारा पुलिस ने लाला बाजार के पास एक पेट्रोल पंप पर नजरबंद कर दिया है,
राज बहादुर यादव अपने साथियों के साथ पोखरियापुर गांव में स्थित किसान पदयात्रा में भाग लेने जा रहे थे, वे अपने गांव ताहिरपुर से निकले हुए थे बरगुदर पुल पार करते समय वहीं पर सिकरारा थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके पेट्रोल पंप पर नजरबंद कर दिया।
उधर मल्हनी विधायक लकी यादव ‘हाउस अरेस्ट’ किसान यात्रा मे शामिल होने से रोके गये। विधायक मल्हनी लकी यादव को मुख्यालय स्थित आवास ओम रैन बसेरा मे ही नजरबंद कर दिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव के साथ बरिष्ठ सपा नेता राजनाथ यादव, मुकेश यादव को रास्ते मे पुलिस ने लिया हिरासत में। पेट्रोल पंप पर ही सपा नेताओं को पुलिस ने कर दिया है नजरबंद।












