कानपुर, संकल्प सवेरा। पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की की गई विवादित टिप्पणी के बाद शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद नई सड़क पर प्रदर्शन के बाद जमकर बवाल हुआ। पथराव कर कई गाड़ियां तोड़ दी गई पर फायरिंग के साथ बमबाजी भी हुई।
पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पर डीएम और संयुक्त पुलिस आयुक्त समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और पैदल मार्च करते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया। उधर, सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद नई सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई। आरोप है कि प्रदर्शन के बाद वर्ग विशेष की ओर से पथराव शुरू हो गया जवाब में दूसरी तरफ से भी पथराव किया गया। जिसमें संजय शुक्ला, अमर बाथम, आशीष, अनिल गौड़, मुकेश देव गौड़ा राजू सिंह आदि लोग घायल हो गए
उपद्रवियों ने पथराव के साथ ही फायरिंग व बमबाजी भी की। बवाल की सूचना पर भारी फोर्स के साथ ही डीएम नेहा शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के साथ कई सर्किल के एसीपी और पीएसी समित भारी फोर्स मौके पर पहुंचा।
इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों को समझाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। माहौल को देखते हुए क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात करने के साथ ही एलआईयू को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
कानपुर के बेकनगंज इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बवाल हो गया। करीब एक हजार से ज्यादा लोग सड़कों पर उतर आए। दोनों तरफ से पथराव हुआ।कानपुर का यह इलाका मिश्रित आबादी वाला है। कई
लोग पथराव में चोटिल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
इस मामले की शुरुआत एक सामाजिक संस्था के मुस्लिम इलाकों में बंदी के ऐलान से हुआ था । जुमे की नमाज की वजह से परेड चौराहा पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी किए जाने से मुस्लिम समाज नाराज था। मुस्लिम इलाकों में बंदी का आह्वान नेता हयात जफर हाश्मी ने किया था।
इस वक्त लोग सड़कों पर रुक-रुककर पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। व्यापारियों ने खुद ही बाजार बंद कर दिया है। फिलहाल कानपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है।
ये बवाल उस वक्त हुआ जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति के आने के चलते काफी सुरक्षा व्यवस्था लगी थी। पीएम, राष्ट्रपति के साथ शहर से करीब 70 किमी. दूर एक कार्यक्रम में मौजूद हैं।
*पुलिस ने किया लाठीचार्ज*
पथराव शुरू होने के वक्त बाजार में लोग मौजूद थे। इसलिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद लोगों को खदेड़ा जा सका।












