मानसहंस डॉक्टर आरपी ओझा का जन्मदिन मनाया गया
संकल्प सवेरा। चंद्रेश मिश्र पीठ जौनपुर के सम्मानित सदस्य मानसहंस डॉक्टर आरपी ओझा का 69 वाँ जन्मदिन मनाया गया।डॉक्टर ओझा का जन्म 4 जनवरी 1957 को प्रयागराज के कोरांव तहसील में एक धर्मनिष्ठ ब्राह्मण परिवार में हुआ था।शैशवावस्था गाँव की मिट्टी की सुगंध के सेवन के साथ धर्मनिष्ठ माता-पिता के सानिध्य में व्यतीत हुआ।इंटरमीडिएट तक की शिक्षा गोपाल विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज कोरांव से प्राप्त करने के बाद ऑक्सफोर्ड ऑफ ईस्ट के नाम से विख्यात इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक,परास्नातक एवं डिफिल तक शिक्षा प्राप्त किया।आपने हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य से एमफिल किया।अपने 1999 तक अवधूत भगवान राम महाविद्यालय, अनपरा,सोनभद्र में प्राचार्य के रूप में कार्य किया। 30 जून 2019 को राजा श्रीकृष्णदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय (राज कॉलेज) जौनपुर के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए।धर्मनिष्ठ माता-पिता के प्रभाव के कारण आपकी रुचि स्वाध्याय एवं धर्मग्रंथों के अनुशीलन में रही इसलिए अब धर्म प्रचार के लिए कथा एवं प्रवचन कर प्रभु के गुणों का गान करते हैं।
पंडित चंद्रेश मिश्र पीठ ऐसे सदस्य को पाकर गौरवांवित है इसलिए पीठ के सदस्यों ने डॉक्टर ओझा का जन्मदिन आधुनिक जलपान गृह में मिष्टान्नादि ग्रहणकर मनाया।इस अवसर पर रूपनारायण सेवा संस्थान, जगतगंज के प्रबंधक पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी ने दीर्घायुष्य की कामना करते हुए डॉक्टर ओझा को आशीर्वाद दिया।पीठ के सदस्य पंडित रामदयाल द्विवेदी, पंडित प्रभाकर त्रिपाठी, डॉक्टर रामजी तिवारी, अमित पाठक,अखिलेश श्रीवास्तव , रवि श्रीवास्तव, डॉक्टर राकेशचंद दुबे,प्रोफेसर आरपी सिंह,प्रेमशंकर यादव,गौरीशंकर मिश्र,दयासागर राय,अशोक मिश्र आदि ने जन्मदिन की शुभकामना दी।