जौनपुर संकल्प सवेरा मोहम्मद मुस्लिम हीरा मरहूम मेंबर शिया जामा मस्जिद नवाब बाग इन्तेज़ामया कमेटी के इसाले सवाब के लिए उनके परिवार जन की ओर से शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में बाद नमाज़े जुमा मजलिस आयोजित की गई जिसको मौलाना शमशीर हुसैन साहब मुतालिम मदरसा नासिरया जौनपुर ने खेताब किया जिसमें काफ़ी तादाद में मोमेनीन शरीक रहे ।मौलाना शमशीर हुसैन ने कहा इन्सान की ज़िंदगी में उसकी कामियाबी ये है कि उसके मरने के बाद भी लोग उसे याद रखे हुए हैं । जनाब हीरा साहब को आज भी लोग याद रखे हैं क्योंकि उनका एखलाख बहुत ही बुलन्द था इस मजलिस में ए एम डेज़ी , मोहम्मद शकील , तहसीन अब्बास सोनी , हाशिम खां , मोहम्मद नासिर रज़ा गुड्डू , सैय्यद असलम नकवी इत्यादि उपस्थित थे मजलिस के बाद हीरा मरहूम के बेरादर बेलाल जानी , मोती ने मोमेनीन का शुक्रिया अदा किया ।












