• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

ममता बोलीं- खिलाड़ी नहीं हूं पर खेलना आता है, दिल्ली के गुंडों को नहीं सौंप सकते बंगाल

दक्षिण दिनाजपुर में एक रैली के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि 'दिल्ली के गुंडों को बंगाल नहीं सौंपा जा सकता है.'

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 22, 2021
in Desh-Videsh
0
ममता बोलीं- खिलाड़ी नहीं हूं पर खेलना आता है, दिल्ली के गुंडों को नहीं सौंप सकते बंगाल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के छठें चरण के मतदान के दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके नेताओं पर हमला बोला है. दक्षिण दिनाजपुर में एक रैली के दौरान गुरुवार को ममता ने कहा कि ‘दिल्ली के गुंडों को बंगाल नहीं सौंपा जा सकता है.’ ममता ने कहा कि मैं खिलाड़ी नहीं हूं लेकिन मैं जानती हूं कि कैसे खेला जाता है. मैं इससे पहले लोकसभा में शानदार खिलाड़ी रह चुकी हूं. सीएम ने कहा कि ‘हम अपने बंगाल को दिल्ली के दो गुंडों के सामने सरेंडर नहीं कर सकते हैं.’

इससे पहले मुख्यमंत्री ने देश में कोविड मामलों में तेजी से वृद्धि को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला तेज कर दिया और इस स्थिति को ‘ मोदी-निर्मित आपदा’ करार दिया. उन्होंने मांग की कि यदि वह बीमारी से लड़ने के लिए पर्याप्त दवा नहीं मुहैया करा सकते तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए. ममता ने आरोप लगाया कि महामारी से निपटने के लिए देश में बन रही 65 प्रतिशत दवाओं का निर्यात किया गया है. उन्होंने कहा, ‘ कोविड -19 महामारी देश में कम हो गयी थी, लेकिन केंद्र सरकार की भारी विफलता और उसकी लापरवाही तथा अक्षमता के कारण यह फिर से बढ़ गयी. ’’

वह मालदा जिले के चंचल और दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर में जनसभाओं को संबोधित कर रही थीं. पश्चिम बंगाल में अंतिम तीन चरण के चुनाव एक ही दिन कराने का तृणमल कांग्रेस का अनुरोध चुनाव आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने के बीच ममता ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में महामारी में तेजी से वृद्धि का ध्यान रख रही हैं वहीं अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी कर रही हैं.देश मोदी निर्मित आपदा का सामना कर रहा- ममता
प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा, ‘ देश मोदी निर्मित आपदा का सामना कर रहा है. मोदी बाबू को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी कि कोविड के उपचार के लिए दवाइयां बाजार में उपलब्ध क्यों नहीं हैं… आपको दवाइयां उपलब्ध करानी होंगी या आप पद छोड़ दें. आप या तो कोरोना को नियंत्रित करें या हट जाएं.’ ममता ने दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘कोविड की दूसरी लहर अधिक तीव्र है. कोई इंजेक्शन या ऑक्सीजन नहीं है. टीकों और दवाइयों को विदेशों में भी भेजा जा रहा है, जबकि इन वस्तुओं की यहां देश में भारी कमी है.’

उन्होंने कहा, ‘यह मानव निर्मित आपदा नहीं बल्कि मोदी निर्मित है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस के इलाज के लिए देश में तैयार 65 प्रतिशत दवाओं का निर्यात किया गया है. उन्होंने कहा कि अन्य देशों को दवाइयां भले ही दी जाएं लेकिन यह भी सुनिश्चित करना होगा कि देश के लोगों को पर्याप्त दवाएं प्राथमिकता के आधार पर मिलें.

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल की रीढ़ की हड्डी को तोड़ने का प्रयास कर रही है और ‘हमने (तृणमूल) भी उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने का संकल्प किया है.’’

ममता ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ने की ताकत उनके अलावा किसी और के पास नहीं है. उन्होंने कहा, ‘बंगाल रॉयल बंगाल टाइगर की भूमि है और हम उसके जैसे ही लड़ते हैं.’

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना ​​है कि बंगाल के मालदा-मुर्शिदाबाद जिले परंपरागत रूप से कांग्रेस पार्टी के गढ़ रहे हैं और ममता राज्य में भाजपा के एकमात्र विकल्प के रूप में तृणमूल को पेशकर वहां कांग्रेस के गढ़ को भेदने की कोशिश कर रही हैं.

CM ने किया तृणमूल का समर्थन करने का आग्रह 
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने राज्य में राजबंशियों और अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए काफी काम किया है. उन्होंने कहा, ‘हमने सब कुछ किया है- सिर्फ एक ही काम शेष है- भाजपा को बाहर करना.’ उन्होंने कहा कि वह राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर या राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को लागू नहीं होने देंगी.
ममता ने लोगों से ‘ वोटों का विभाजन नहीं होने देने’ और एकजुट होकर तृणमूल का समर्थन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल लगातार तीसरी बार फिर से चुनी जाती है, तो उनकी सरकार उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के उदार ऋण की व्यवस्था करेगी

Previous Post

शनिवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले यहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

Next Post

फिल्में होती हैं समाज का आईना :अम्बिकावाणी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
फिल्में होती हैं समाज का आईना :अम्बिकावाणी

फिल्में होती हैं समाज का आईना :अम्बिकावाणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.