कोलकाता,संकल्प सवेरा. पश्चिम बंगालमें ममता बनर्जी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. सोमवार को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के 43 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. 43 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा और पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी सहित कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है. कहा जा रहा है कि ममता की टीम में 25 पुराने चेहरे और 18 नए होंगे. इन 43 में से नौ राज्यमंत्री होंगे. अमित मित्रा और दो अन्य मंत्री वर्चुअल शपथ लेंगे. मित्रा की तबीयत ठीक नहीं है.
राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ सुबह 10.45 बजे थ्रोन हॉल में शपथ दिलाएंगे. इसके साथ ही नवनिर्वाचित सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक दोपहर 3 बजे होगी.अनुभवी सुब्रत मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास, सुजीत बोस, चंद्रिमा भट्टाचार्य और शशि पांजा मंत्री के रूप में वापसी कर सकते है. इसके अलावा मानस भुइयन को भी कैबिनेट टीम में जगह मिलेगी सकती है. वो राज्यसभा सांसद थे और इस बार विधानसभा चुनाव लड़े थे.
43 मंत्री लेंगे शपथ
तृणमूल कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि 19 राज्य मंत्रियों सहित कुल 43 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. मंत्रियों में अमित मित्रा को भी जगह मिलने की संभावना है. वे वित्त मंत्री थे, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण चुनावी मुकाबले में नहीं उतरे थे. सुब्रत मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, फरहाद हाकिम, ज्योति प्रिया मलिक, मोलोय घटक, अरूप बिस्वास, डॉ शशि पंजा और जावेद अहमद खान कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे. कुल 24 कैबिनेट मंत्री होंगे. नए चेहरों में हुमायूं कबीर, मनोज तिवारी और सिउली साहा मंत्री बनाए जा सकते












