मल्हनी की सभी बूथ जीतना हमारा लक्ष्य,बाइस मे चलेगी बाईसिकल:रामधारी पाल
नौपेडवा: समाजवादी पार्टी मल्हनी उपचुनाव को लेकर सजग है हर बिन्दु पर पार्टी लगातार मेहनत कर रही है.
उसी क्रम में मल्हनी विधानसभा के विख बक्शा के खमपपुर और हसरौली सेक्टर के प्रत्येक बूथ का गहन समीक्षा किया गया.
इस अवसर पर सपा नेता आर.बी.यादव ने कहा मल्हनी की पवित्र भूमि समाजवादियों की है और लम्बे अंतराल से जीत होगी.
प्रभारी रामधारी पाल ने कहां यह उपचुनाव जीतकर बाईस में बाइसिकल चलेगी का संदेश देना है और हर हाल मे बूथ जीतना है बूथ जीतो चुनाव जीतो के संकल्प के साथ चलना है.
पूर्व उपाध्यक्ष प्रभाकर मौर्य व रायसाहब यादव ने भी आह्वान पत्र की बातों का बिस्तार से चर्चा किया.
अंत में ब्लाक अध्यक्ष धर्मराज यादव ने मतदाता सुची मे नाम बढाने से लेकर हर बिन्दु पर प्रकाश डाला.
इस अवसर पर सपा नेता विजय यादव,अमरेंद्र,समरबहादुर प्रधान, धर्मेंद्र,अजय,राहुल,प़कज,विकास, अमरनाथ गौड सहित सहित सभी बूथ प्रभारी उपस्थित रहे.












