नई दिल्ली, एएनआइ। मणिपुर में सेना के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। असम राइफल्स यूनिट के एक कमांडिंग आफिसर के काफिले पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया। काफिले में त्वरित प्रतिक्रिया दल के साथ अधिकारी के परिवार के सदस्य भी शामिल थे।
यह घटना मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघाट सब-डिवीजन की है।आतंकी हमले में कमांडिंग आफिसर सेमत कई जवानों शहीद हो गए हैं।
वहीं, हमले में कमांडिंग आफिसर के परिवार के भी कुछ सदस्यों की मौत हो गई है। बता दें कि अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
मणिपुर के सीएम सीएम एन बीरेन सिंह ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले में आज सीसीपुर में सीओ और उनके परिवार सहित कुछ कर्मियों की मौत हो गई है।
राज्य बल और अर्धसैनिक बल आतंकियों को पकड़ने के लिए आपरेशन चलाए हुए हैं। दोषियों को माफ नहीं किया जाएगा












