महात्मा गांधी जी के विचार हमेशा जिंदा रहेंगे- रमेश यादव
जौनपुर,संकल्प सवेरा विकास क्षेत्र करंजाकला अंतर्गत स्थित परसनी में ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा सोशल स्टडी प्वाइंट के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शहादत दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी श्रद्धांजलि सभा एवं उनके जीवन से जुड़े पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया!
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव ने कहा कि महात्मा गांधी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार आज भी जिंदा है और हमेशा जिंदा रहेंगे आज भी देश में वंचित शोषित समाज को जब अपने अधिकार की लड़ाई लड़नी पड़ती है तो गांधी जी के बताए आंदोलन की राह पर चलकर ही हम हक हासिल करते हैं
गांधी एक विचार है जो गोलियों और गालियों से नहीं मारा जा सकता!
सोशल स्टडी प्वाइंट के निदेशक राम सागर विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 में नाथूराम गोडसे ने किया था यदि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आज जिंदा होते तो हमारे देश का नक्शा और ही कुछ होता हमारा देश गांधी जी के योगदान को कभी भूल नहीं सकता!
संस्था से जुड़े सामुदायिक कार्यकर्ता अरुण व चंदन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारे देश को आजाद कराने से लेकर शांति सद्भाव, भाईचारा, राष्ट्रप्रेम में विशेष योगदान रहा है जो कभी भुला नहीं जा सकता
सामूहिक प्रार्थना रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको संमति दे भगवान लोगों ने मिलकर भजन गाया।
इस कार्यक्रम में स्वच्छता का प्रतीक साबुन और मास्क का भी वितरण किया गया।
शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीमा, नीतू, आंचल, मनीषा, लवलेश, विपिन, मंगल, कृपा, विशाल, मोतीलाल, विजय कुमार, कुलदीप उपस्थित रहे












