गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा । कस्बा स्थित मदरसा रफिकुल इस्लाम के बच्चों ने गुरुवार को प्रातः घर घर तिरंगा जनजागरण अभियान को लेकर कस्बे में रैली निकाली। रैली मदरसा परिसर से निकलकर पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों के देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। रैली को मदरसा के अध्यक्ष जमीर अहमद,
प्रबंधक इनामुल्लाह अंसारी और प्रिंसिपल राहिल अहमद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तौफीक अहमद, आसिफ सिद्दीकी, मो. हाशिम, मौलाना दाऊद आलम, हाफिज अशहद, हाफिज खुर्शीद, हाफिज कमालुद्दीन, सुजीत जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल अन्य रहे












